1)खाये तो हम क्या खाये

कोई हमको ये बताए
खाये तो हम क्या खाये,
हर चीज़ में है मिलावट
कैसे जिए कोई बताए।

मछली को फोर्मेलीन लगाया
अंडो को प्लास्टिक से बनाया,
चावल भी अब नकली बनाए
कैसा यह कलयूग है आया।

जलदी पकने के लिए
पेड पौदौं पे छिडकी दवाई,
फल और सब्जी खाना भी अब
खतरे से नही है खाली।

दूध बनाने के लिए
शेंपू की नदियाॅ बहाली,
भगवान जाने क्यो लोगों की
नियत बिगड़ गई।

अब बताओ कोई
कैसे हम जिए,
खाना हमारे जिने का सहारा
अब खाये तो हम क्या खाये।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

4) Factors to be considered before writing a poem

Poems

Reading